back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सारा दोष मढ़ना कांग्रेसियों का नया चलन : लता उसेंडी

कोंडागांव, 13 मई (हि.स.)। हमारा देश कोविड 19 महामारी की चुनौतियों का सामना करते हुए तीव्र लड़ाई लड़ रहा है। वैश्विक महामारी से उपजी चुनौतियों का सामना कर हमारे कोरोना योद्धा, फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे है। भारत पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। किन्तु आजकल कांग्रेस पार्टी ने एक नया चलन शुरू किया है कि सारा दोष सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर डाल दो। जबकि यूपीए के समय में भी नई संसद का मुद्दा उठाया गया था। कांग्रेस का हेमशा से दोहरा चरित्र रहा है। जब-जब देश के स्वाभिमान की बात आई है तब -तब देश को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने किया है। उक्त बातें बुधवार शाम को स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कही। इस दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते लता उसेंडी ने कहा कि जब प्रदेश में मजबूत विपक्ष सरकार से संवाद स्थापित करना चाहता है तो सरकार इससे बचने की कोशिश करती है। प्रदेश सरकार वर्चुअल बैठक करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारीयों की इतिश्री नहीं कर सकती। सरकार की मंशा शराब बेचने की अधिक है, अगर जनता की जरा भी चिंता होती तो दवाइयों की सुलभता पर ध्यान देती। छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों का प्रमुख गढ़ बनता जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की बात की जाए तो टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट में विफल यह कांग्रेस की सरकार केवल जांच के नाम पर औपचारिकता निभा रही है। शहर से लेकर गांव तक उपचार के अभाव में भयावह तस्वीर सामने आ रही है। ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो चली है कि माननीय उच्च न्यायालय को स्वयं दखल देकर जरूरी कार्यों को संज्ञान में लेते आवश्यक उपाय करने सरकार को बाध्य करना पड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना से लड़ने में हम जितने सफल हुए है वह देश और दुनिया के लिए एक सशक्त उदाहरण है। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए की गैर जरूरी मुद्दों पर राजनीति करते हुए जब संसद पर सवाल उठाया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा भवन का निर्माण किसलिए करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई विज्ञान के सिद्धांतों में अटूट विश्वास, नवाचारों के समर्थन, हमारे कोरोना योद्धाओं पर विश्वास और सहकारी संघवाद पर आधारित है। इस विकट परिस्थिति में राजनैतिक भेदभाव से ऊपर उठकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाते हुए और जनता में विश्वास जागृत कर हम मिलकर इस वायरस को हराएंगे और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ आगे बढ़ेंगे। वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵