back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव: मोदी सरकार किसानों के साथ कर रही है अन्याय – संतराम नेताम

कोंडागांव/केशकाल, 09 मई (हि.स.)। केशकाल विधायक संतराम नेताम ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्य्म से बताया है कि केन्द्र की मोदी सरकार खाद की कीमतो में 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ रही है। केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है और वर्ष 2020-21 की खरीफ फसलों की तैयारी में किसान है । 1150 रुपये में मिलने वाली डी.ए.पी. खाद रेट को 1900 रुपये बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है । उन्होंने अपने में कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है इस फैसले से केन्द्र की सरकार का असली चेहरा दिखाई दे रहा है। वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार में जनता खुश है और किसानों की धान का समर्थन मूल्य 2,500 रुपये से छत्तीसगढ़ के किसान खुशी महसुस कर रहे थे । केन्द्र सरकार अच्छे दिन की सपना दिखाकर नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन कर किसानों की दशा को कमजोर कर दिया वही दूसरी ओर अन्नदाता को खाद का रेट बढ़ाकर दोहरी मार रही है । केन्द्र की सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यदि इस प्रकार खाद की कीमत में वृद्धि होती है तो किसानों की खेती में लागत प्रति एकड़ 4,000 रुपये अधिक लागत आयेगी वहीं उत्पादन का सही एमएसपी नहीं मिल रही है। खाद की वर्तमान मूल्य बढी हुई मूल्य 1,150 का डीएपी 1,900 रु, 850 का एमओपी 1,050 रु, 950 का एनपीके 1750 रु और सिंगल सुपर फास्फैट में प्रति बोरी 36 रुपये की बढोतरी हुई है। केन्द्र की सरकार खाद की कीमत को वापस लें अन्यथा विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...