kondagaon-dantewada-deputy-collector-injured-in-scorpio-and-truck-collision
kondagaon-dantewada-deputy-collector-injured-in-scorpio-and-truck-collision

कोंडागांव : स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत में दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर घायल

कोंडागांव/केशकाल, 05 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम बटराली के समीप शुक्रवार की देर रात एक स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा घायल हुए हैं। घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा स्कॉर्पियो से बिलासपुर जा रहे थे। देर रात कोंडागांव जिला के केशकाल नगर पंचायत के बटराली गांव के पास स्कॉर्पियो ट्रक से जा भिड़ी। जोरदार भिंड़त में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे, प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत कंरने के बाद स्कॉर्पियो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल डिप्टी कलेक्टर को गंभीर चोटें आई है। सभी को उपचार के लिए रायपुर रिफर किया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in