back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दंतेवाड़ा : दुर्घटना में 09 लोग हुए घायल

दंतेवाड़ा, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले के गीदम में हुई अलग-अलग दुर्घटना में 09 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायलो की गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। बीजापुर जिले के बोदली में गुरुवार को काम करने आये अकतू मरकाम उम्र 30 वर्ष, व उनके साथी शैलेंद्र मरकाम उम्र 19 वर्ष, अमर मरकाम उम्र 30 वर्ष और रमेश मरकाम उम्र 25 वर्ष अपना काम समाप्त कर घोटपाल मड़ई घुमते हुये मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे I इसी दौरान पनेड़ा पुलके पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार रमेश बघेल के दाहिने पैर की हड्डी फैक्चर हो गया और उनके साथ बैठे उनके पुत्र मीर का जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अकतू मरकाम, अमर मरकाम, रमेशमरकाम, शैलेन्द्र मरकाम को भी चोटे आयी। वही दूसरी घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में लामडीपारा में हुये सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में प्रदीप मंडावी, संजय व सहदेव मरकाम गुरुवार शाम बास्तानार से क्रिकेट खेलकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस गीदम लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर लामडीपारा के पास स्कार्पियो वाहन से हो गयी। मोटरसाइकिल व स्कोर्पियो की टक्कर में संजय के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आयी व प्रदीप व सहदेव भी घायल हो गये। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵