back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर : नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी टिफिन बम बरामद

कांकेर, 27 फरवरी (हि.स.)। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम मरकानार के बड़पारा मार्ग से दो आईईडी टिफिन बम बरामद किया है। बीडीएस की टीम ने मौके पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को बीएसएफ व डीएएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम मरकानार के बड़पारा मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दो टिफिन बम प्लांट किया है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की और दो-दो किलोग्राम के दो आईईडी बम बरामद किया। बीएसएफ की बीडीएस टीम ने मौके पर ही विस्फोट कर आईईडी को नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि जिले में जिस तरह से लगातार आइईडी बम बरामद हो रही है, उससे साफ है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में है, लेकिन जवानो की सतर्कता से नक्सली लगातार विफल हो रहे हैं। हाल ही में आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा क्षेत्र से कुल 06 आइईडी बरामद हो चुकी है, वहीं आईईडी प्लांट करते ब्लास्ट से एक नक्सली की मौत भी हुई है। जिस तरह से जिले में नक्सली गतिविधि में एकाएक तेजी देखी जा रही है, उससे पुलिस और सुरक्षाबल के जवान एलर्ट पर है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Blast: दिल्ली और 3 अन्य शहरों में धमाके की साजिश, जांच में आई चौंकाने वाली जानकारी, जुटा लिए थे IED

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । लाल किला के पास हुए आतंकी हमले की जांच में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵