back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : घर संसार सुपरमार्केट में चोरी के लिए पहुंचे दो चोर गिरफ्तार

जगदलपुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना अंर्तगत लालबाग स्थित घर संसार सुपर मार्केट में शनिवार की देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर संसार सुपर मार्केट की संचालिका छाया जैन ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे के बीच चोरी की नियत से पहुंचे दो चोरों ने उनके घर और सुपर मार्केट दुकान पर चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले से पैसा चोरी कर रहे थे। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। तोड़फोड़ की आवाज सुनने पर छाया जैन ने दोनों ही चोर को छिपकर चोरी करते देखा और तत्काल इसकी जानकारी थाना प्रभारी एमन साहू को और अपने आसपास के पड़ोस के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया है। समय पर पहुंची पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात के दौरान ही दोनों चोरों नयानल्ली निवासी संबलपुर ओड़िसा एवं मोहम्मद बाबू निवासी मालदा पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपरा धपंजीबद्ध कर आज जेल दाखिल कर दिया है। इधर बस्तर एसपी दीपक झाा ने कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम के इस त्वरित कार्रवाई की प्रसंशा करते हुए घर संसार सुपर मार्केट की संचलिका छाया जैन की हिम्मत की तारीफ किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...