back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Palestine Conflict: इजरायल ने हमास के दो आतंकी कमांडर किए ढेर, हिजबुल्ला के हमले में चार सैनिक घायल

Israel Palestine Conflict: इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा पट्टी पर उनके सुरक्षा बलों के हमले में फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के दो कमांडर मारे गए।

तेल अवीव, (हि.स.)। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा पट्टी पर उनके सुरक्षा बलों के हमले में फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के दो कमांडर मारे गए। इस बीच आईडीएफ ने एक ड्रोन फुटेज जारी कर यह समझाने की कोशिश की है कि अस्पताल पर हमला इजरायल की सेना ने नहीं किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

हमास नौसैनिक बल के कमांडर अकरम हिजाजी को मार गिराया

मीडिया रिपोर्ट्स में आईडीएफ के हवाले से कहा है कि हमास के गाजा सिटी ब्रिगेड में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सरणी के प्रमुख मुहम्मद अवदल्लाह और हमास नौसैनिक बल के कमांडर अकरम हिजाजी को मार गिराया गया। साथ ही हमास के कमांड सेंटर, स्टेजिंग ग्राउंड, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और रॉकेट लॉन्च साइटों के साथ सैन्य बुनियादी ढांचों को तहस-नहस कर दिया है। इनमें हमास की कुछ सुरंगें भी शामिल हैं।

अस्पताल पर हमले के संबंध में इजरायल रक्षा बल ने ड्रोन फुटेज जारी किया

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गाजा पट्टी के अल-अहली अरब अस्पताल पर हमले के संबंध में इजरायल रक्षा बल ने ड्रोन फुटेज जारी किया है। इसके विवरण के मुताबिक अस्पताल में घातक विस्फोट उसके आयुध के कारण नहीं हुआ। इससे कोई गड्ढा नहीं हुआ है। इजरायल के हमले में आमतौर पर जमीन में बड़े गड्ढे हो जाते हैं।

एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से चार सैनिक घायल

आईडीएफ के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लेबनान से बुधवार तड़के हिजबुल्लाह के आतंकवादियों ने उत्तरी इजरायल के मोशाव श्तुला के पास इजरायली बलों की ओर एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल दागी। इसमें उसके चार सैनिक घायल हो गए। पिछले 24 घंटों में उत्तरी सीमा पर कस्बों और सैन्य चौकियों पर दागी गई यह सातवीं मिसाइल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्‍यता देगा फ्रांस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फ्रांस ने इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने फिलिस्‍तीन को राष्‍ट्र के मान्‍यता देने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...