तेहरान, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कुद्स फोर्स कमांडर इस्माइल कानी ने कहा कि उनकी सेनाएं इजरायल के किसी भी हमले का गंभीरता से जवाब देंगी। कानी ने गुरुवार को इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में इजरायल के गुप्त खुफिया ठिकानों पर आईआरजीसी के हालिया मिसाइल हमले का जिक्र करते हुए कहा, अगर दुनिया में कहीं भी इस्लामी प्रतिष्ठान के हितों के खिलाफ आक्रामकता का कार्य किया जाएगा, तो हम गंभीरता से जवाब देंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी कमांडर ने यह भी कहा कि सऊदी अधिकारियों को यह महसूस करना चाहिए कि वे यमनी युद्ध में पराजित हो गए हैं। उन्होंने कहा, यह युद्ध उन्हें फायदा पहुंचाने वाला नहीं है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए




