back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mpox के बढ़ते मामलों के कारण WHO ने घोषित की Public Health Emergency

Mpox के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए WHO ने इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताया है। Mpox के मामले एशिया के कई देशों में भी सामने आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बढ़ते Mpox मामलों को देखते हुए फिर से इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कनसर्न घोषित किया है। WHO का कहना हैं कि Mpox पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का निर्णय खासतौर पर क्लेड IEB वैरिएंट के फैलाव के कारण लिया गया है जो पहले Democratic Republic of Congo से फैलकर अब अन्य अफ्रीकी देशों, यूरोप, और एशिया में भी पहुंच चुका है।

अगस्त 2023 में पहली बार Mpox को लेकर इमरजेंसी घोषित की गई थी जब इसका नया वैरिएंट सामने आया था। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है Mpox और यह कितना खतरनाक हो सकता है? 

क्या है Mpox? 

Mpox, जिसे Monkey Pox भी कहा जाता है। Mpox एक वायरल संक्रमण है जो निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है। इसके लक्षणों में फ्लू जैसे दर्द और फुंसीदार घाव शामिल होते हैं। आमतौर पर यह हल्का होता है लेकिन गंभीर मामलों में मौत भी हो सकती है।

अफ्रीका में सबसे ज्यादा Mpox के मामले

इस साल अफ्रीका में 46,000 से अधिक मामले सामने आए हैं खासकर कांगो में जिनमें से 1,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले महीने की WHO के आकड़ो के मुताबिक, नाइजीरिया में Mpox के 94 मामले सामने आए थे मगर किसी की मृत्यु नहीं हुई। नाइजीरियां ने अगस्त में 10,000 तक वैक्सीन लगाए गए हैं।

वैक्सीनेशन और WHO की कोशिशें

Mpox के बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की दिशा में कदम उठाए हैं। बवेरियन नॉर्डिक के Mpox वैक्सीनेशन को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और हाल ही में जापान के एक वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए लिस्टेड किया गया है। हालांकि टीकाकरण में थोड़ी देरी पर WHO को आलोचना का सामना करना पड़ा है।

वैश्विक सहयोग की जरूरत

WHO ने सभी देशों और स्वास्थ्य संगठनों से टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...