back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये टैरिफ-टैरिफ क्या है जिसकी रट राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप रोज़ लगा रहे हैं?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश में इनकम टैक्स को खत्म कर दूसरे देशों पर बोझ डालने की तैयारी में हैं। अमेरिका में करदाताओं को इनकम टैक्स से मुक्ति मिल सकती है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनने के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप अब एक्‍शन में आ गए हैं।डोनाल्ड ट्रंप अपने देश में इनकम टैक्स को खत्म कर दूसरे देशों पर बोझ डालने की तैयारी में हैं। ट्रंप का मानना है कि अपने लोगों पर टैक्स लगाकर दूसरे देशों को समृद्ध बनाने बजाय विदेशी सामान पर टैरिफ लगाकर अपने लोगों को अमीर बनाया जाए। 

अमेरिका में करदाताओं को मिलेगी इनकम टैक्स से मुक्ति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में देश में इनकम टैक्स को खत्म करने की वकालत करते हुए कहा है कि अपने लोगों पर टैक्स लगाकर दूसरे देशों को समृद्ध बनाने की बजाय अब विदेशी सामान पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिका के नागरिकों को अमीर बनाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1913 से पहले अमेरिका में यही व्यवस्था थी और अब फिर से उस व्यवस्था को अपनाने का समय आ गया है। ट्रंप ने देश में इनकम टैक्स की व्यवस्था को खत्म करने का प्रस्ताव भी रखा है। 

1870-1913 के टैरिफ प्‍लान को किया याद  

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्‍द ही अमीर बनने वाला है और यह काम जल्दी होगा। उन्‍होंने 1870-1913 के बीच टैरिफ को याद किया जब अमेरिका में सबसे ज्यादा समृद्धि आई थी। उन्‍होंने कहा कि तब हमारे पास इतना पैसा था कि 1887 में सरकार को ग्रेट टैरिफ कमीशन का गठन करना पड़ा। उस समय देश में इनकम टैक्स की व्यवस्था नहीं थी। इनकम टैक्स 1913 में शुरू किया गया।’ गौरतलब है कि अमेरिका में कई इनकम टैक्स स्लैब हैं, इनके अनुसार देश के नागरिकों पर टैक्‍स निर्धारित होता है। जिनमें इनकम के आधार पर 10%, 12%, 22%, 24%, 32%, 35% और 37% तक टैक्स लगाया जाता है।

ट्रंप ने इन देशों पर बढ़ाया बोझ  

ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी तरह चीन के सामान पर 1 फरवरी के टैरिफ में 10% बढ़ोतरी का प्लान है। वहीं भारत और ब्राजील पर भी टैरिफ के बादल मंडरा रहे हैं। टैक्स फाउंडेशन के अनुसार अमेरिका आने वाले सामान पर 20% टैरिफ लगाने से सरकार को सालाना करीब $300 अरब मिल सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...