नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन में आज 4 जुलाई 2024 को आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं ब्रिटेन में लाखों की संख्या में लोगों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की पूरी संभावना है। ब्रिटेन के इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के नेता हैं। उनका सीधा मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है। वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी ‘लेबर पार्टी’ के पक्ष में मतदान न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से लेबर पार्टी के पक्ष में वोट न करने का कारण टैक्स बढ़ाने को कहा है। ऋषि सुनक ने कहा कि अगर लेबर पार्टी यह चुनाव जीत जाती है तो वो लोगों पर टैक्स का बोझ बड़ा देगी।
कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं
ब्रिटेन के आम चुनाव में इंग्लैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ब्रिटेन के इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी का सीधा मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है। इन दो बड़ी पार्टी के अलावा ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट्स, स्कॉटिश नेशनल पार्टी, ग्रीन पार्टी, सिन फिएन, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी, एसडीएलपी, रिफॉर्म पार्टी, प्लेड सायमरू पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह चुनाव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भविष्य का भी फैसला करेगा
ब्रिटेन में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह ब्रिटेन के समयनुसार रात 10 बजे तक जारी रहेगा। ब्रिटेन में 40,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे जानकारी के अनुसार 4 करोड़ 65 लाख मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की संभावना है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर अपना पहचान पत्र ले जाना होगा। रात 10 बजे तक मतदान होना है। इसके बाद चुनाव के रुझान आना शुरू हो जायेंगे। यह चुनावप्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भविष्य का भी फैसला करेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




