नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम की प्रतिभा की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। भारत में भी उनकी प्रतिभा और अच्छे व्यवहार को लेकर काफी तारीफ हो रही है। पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हर जगह अरशद नदीम की ही चर्चा हो रही है। अरशद नदीम पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने देश पाकिस्तान लौट आए हैं। पाकिस्तान में नेता से लेकर अधिकारी सभी अरशद नदीम को बधाई दे रहे हैं और अपने अपने कार्यालय में बुलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। अरशद नदीम को पाकिस्तान में खूब इनाम भी दिए जा रहे हैं।
लश्कर आतंकवादी हारिस डार के साथ अरशद नदीम का वायरल वीडियो
पाकिस्तान की जनता उन्हें खूब प्यार दे रही है। भारत में अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा की दोस्ती के चर्चे भी खूब हो रहे हैं। लेकिन इसी के बीच अरशद नदीम का सोशल मीडिया में लश्कर के एक कुख्यात आतंकवादी के साथ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लश्कर का यह कुख्यात आतंकवादी हारिस डार है। जिसके साथ अरशद नदीम काफी देर तक बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अरशद नदीम का यह वीडियो पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद का है या उससे पहले का है। लेकिन जिस तरह से अरशद नदीम कुख्यात आतंकवादी हारिस डार से बात कर रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि यह वीडियो अभी का है। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हारिस डार संयुक्त राष्ट्र संघ की कुख्यात आतंकवादियों की सूची में शामिल है
कुख्यात आतंकवादी हारिस डार इस वीडियो में अरशद नदीम को बधाई देते हुए दिखाई दे रहा है। वह अरशद नदीम को कह रहा है कि वे पाकिस्तान में भी जैवलिन थ्रो का टूर्नामेंट करवाएंगे, जिस तरह से पहले पाकिस्तान में हॉकी और क्रिकेट खेला जाता था। वहीं कुख्यात आतंकवादी हारिस डार के इस ऐलान के बाद अरशद नदीम तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में अरशद नदीम का यह वीडियो वायरल हो जाने के बाद सब काफी हैरान हैं और विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि अरशद नदीम के साथ वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा आतंकवादी हारिस डार को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अपनी कुख्यात आतंकवादियों की सूची में शामिल कर रखा है। यह पाकिस्तान में कई जगहों पर अपना आतंक का कैंप चलाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




