नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही वैश्विक समीकरण नए सिरे से बुने जा रहै हैं। अब जबकि 20 जनवरी को राष्ट्रपति ट्रंप अपना पदभार ग्रहण करने वाले हैं उससे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कट्टरपंथी संगठन हमास को चेतावनी देते हुए गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने की बात कही है। ट्रंप की चेतावनी इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने कहा कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है तो मध्य पूर्व में भारी तबाही आ सकती है।
हमास के खिलाफ भयंकर गुस्से मे हैं ट्रंप
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर धावा बोल दिया था जिसके बाद हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था। हमास की इस कार्यवाई की अमेरिका की तरफ से कड़ी निंदा की गई थी। जानकारी के मुताबिक इसमें से अभी भी 100 से ज्यादा ऐसे बंधक हैं जो हमास की कैद मे हैं। इन बंधकों के लिए ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर बंधकों को उनके पदभार संभालने से पहले नहीं छोड़ा गया तो अमेरिका हमास को उसके इतिहास की ऐसी सजा देगा जो सदियों तक याद रखी जाएगी।
बंधकों को छोड़ने के बदले क्या हैं हमास की मांग
हमास और इजरायल के बीच शांति स्थापित नहीं हो रही है। इजरायल ने अपने हमले में गाजा को खंडहर में बदल दिया और इजरायल के प्रधानमंत्री तरफ से ये बात भी कही गई कि हमास को जब तक खत्म नहीं कर देंगे तब तक इजरायल एक भी कदम पीछे नहीं हटाएगा। इस बात से हमास के सगंठन में उबाल आ गया और उसने भी पलटवार करते हुए कहा कि जबतक गाजा पट्टी से इजरायल की सेना वापस नहीं जाएगी तब तक बंधकों को नही छोड़ा जाएगा।




