back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की ने कुर्द लड़ाकों के खिलाफ शुरू किया नया जमीनी एवं हवाई अभियान

अंकारा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के खिलाफ नया जमीनी एवं हवाई अभियान शुरू किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने एक वीडियो बयान में कहा कि तुर्की की वायु सेना ने सबसे पहले पीकेके के ठिकानों, बंकरों, सुरंगों, गोला-बारूद के डिपो और मुख्यालयों को निशाना बनाया। अकार ने आगे बताया कि कमांडो दल हेलीकॉप्टर के जरिए और जमीन से पड़ोसी देश में दाखिल हुए। अभियान में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। उन्होंने कहा, अब तक, हमारा अभियान योजना के अनुसार सफलतापूर्वक जारी है। पहले चरण में तय किए गए लक्ष्यों को हासिल कर लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अर्टिकल 51 के तहत तुर्की के आत्मरक्षा अधिकारों के अनुरूप है। आपको बता दें कि तुर्की नियमित रूप से उत्तरी इराक में पीकेके ठिकानों पर सीमा पार अभियान चलाता रहता है। इराक ने अपने उत्तरी क्षेत्र में तुर्की के विमानों द्वारा पिछले हवाई हमलों की निंदा की है और इसे संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। तुर्की ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵