back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ के बीच मजबूत सहयोग का किया अनुरोध

ट्यूनिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों, विशेष रूप से अफ्रीकी संघ (एयू) के बीच मजबूत सहयोग बनाने का अनुरोध किया है। सैयद ने कहा, इस तरह के सहयोग को विकसित करना एक रणनीतिक प्राथमिकता है और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में शांति और सुरक्षा के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, सईद ने संयुक्त राष्ट्र, क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों और अफ्रीकी संघ के बीच सहयोग पर सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल डिबेट के दौरान बदलते संघर्ष के माहौल में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए एकजुटता के विषय पर यह टिप्पणी की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एयू द्वारा कार्यान्वित शांति अभियानों के लिए पर्याप्त सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सईद ने कहा कि प्राथमिकता सुरक्षा, शांति और खुशहाली के लिए सभी लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दोहरा प्रयास करना है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...