back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की को कहा ‘तानाशाह’, जमकर लताड़ते हुए दी ये चेतावनी 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग अब तेज हो गई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। यूक्रेन अभी तक जिस अमेरिका के भरोसे रूस के साथ जंग लड़ रहा था, अब उसे उसी अमेरिका ने पीठ दिखाते हुए जमकर लताड़ा है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को तक “तानाशाह” तक कह दिया है। वहीं ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन जल्‍द रूस के साथ बातचीत कर इस जंग को खत्म करे। 

ट्रंप के मुंह से पहली बार इतनी तीखे शब्द निकले हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग अब तेज हो गई है। हाल ही में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जेलेंस्की को “तानाशाह” कहते हुए जेलेंस्की पर ही रूस-यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के लिए ट्रंप के मुंह से पहली बार इतनी तीखे शब्द निकले हैं।

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से 350 अरब डॉलर खर्च करवा दिए

ट्रंप ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि “जरा सोचिए, एक मामूली रूप से सफल कॉमेडियन वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से 350 अरब डॉलर खर्च करवा दिए, वो भी एक ऐसे युद्ध में जो कभी नहीं होना चाहिए था और जिसे जीता नहीं जा सकता। बिना चुनाव के तानाशाह, ज़ेलेंस्की के लिए बेहतर होगा कि वे तेजी से आगे बढ़ें, अन्यथा उनके पास कोई देश नहीं बचेगा।”

ज़ेलेंस्की बिना चुनाव के राष्‍ट्रपति 

गौरतलब है कि ज़ेलेंस्की को 2019 में पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था और वह अभी मार्शल लॉ के तहत राष्ट्रपति बने हुए हैं। पिछले साल युद्ध के कारण ही यूक्रेन में चुनाव नहीं हो सके थे। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि जेलेंस्की ने माना कि अमेरिका से मिली आर्थिक मदद का आधा हिस्सा गायब हो गया है। उन्होंने जेलेंस्की पर चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे यूक्रेन में बेहद अलोकप्रिय हो गए हैं। ट्रंप ने आगे लिखा कि “उन्होंने चुनाव कराने से मना कर दिया है। यूक्रेनी पोल में उनका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं था। वे बाइडन को बाजे की तरह बजाते थे। जेलेंस्की एक तानाशाह हैं जो चुनाव कराने से मना कर रहे हैं। उन्हें जल्द इस ओर कदम उठाने होंगे, नहीं तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा।”

जेलेंस्की ने ट्रंप की बातों को खारिज किया

पत्रकारों ने जब जेलेंस्की से इस संबंध में बातचीत की तो उन्‍होंने ट्रंप की सभी बातों को खारिज करते हुए कहा कि वे गलत जानकारी के प्रभाव में हैं। उन्होंने कहा कि “दुर्भाग्य से राष्ट्रपति ट्रंप रूसी दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं। अमेरिकी जनता ने हमेशा हमारा समर्थन किया है और हम इसकी सराहना करते हैं। लेकिन युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन की भागीदारी जरूरी है।”

ट्रंप ने पहले दिया था ये विवादित बयान

ट्रंप पहले भी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए, इसके लिए भले ही यूक्रेन को अपनी जमीन से समझौता क्यों न करना पड़े। ट्रंप के इन बयानों को लेकर अब कीव और उसके पश्चिमी सहयोगी देश चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन कभी भी रूस का हिस्सा बन सकता है।

ट्रंप ने कहा यूक्रेन में चुनाव हो

ट्रंप ने यह भी कहा कि जेलेंस्की का कार्यकाल पिछले साल पूरा हो गया है। उनको अब चुनाव का सामना करना चाहिए। वहीं कीव ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं हो सकते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि जेलेंस्की ‘चुनाव के बिना तानाशाह’ हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...