back to top
35.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में फिर से खुले पर्यटन स्थल

ढाका, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल से महीनों तक बंद रहने के बाद बांग्लादेश में क्लब, सामुदायिक केंद्र, रिसॉर्ट और मनोरंजन सुविधाएं पर्यटकों के लिए फिर से खोल दी गई हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी सरकार ने 12 अगस्त को पर्यटन स्थलों को 19 अगस्त से अपनी आधी क्षमता पर फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। बांग्लादेश के कैबिनेट डिवीजन ने गुरुवार को घोषणा की कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिसमें बाहर मास्क पहनना भी शामिल है। टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (टीओएबी) द्वारा पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मांग के बाद यह घोषणा की गई। टीओएबी के अध्यक्ष, एमडी रिफुज्जमान ने हाल ही में कहा था कि महामारी के कारण इस क्षेत्र को लगभग 200 अरब टका (2 अरब डॉलर) का नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संकट ने देश के पर्यटन उद्योग से जुड़े लगभग 40 लाख लोगों को अनकहा दर्द दिया है। जून से कोविड -19 मामलों में बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद से सरकार को लॉकडाउन लागू करने पर विचार करना पड़ा, जो 1 जुलाई से शुरू हुआ और 14 जुलाई तक जारी रहा था। बांग्लादेश ने ईद अल-अजहा के अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील देने के बाद 23 जुलाई से 10 अगस्त तक विभिन्न चरणों में फिर से लॉकडाउन लागू किया। बांग्लादेश ने फिर से लॉकडाउन लगाने के बजाय, पिछले महीने से राजधानी ढाका और देश में अन्य जगहों पर कोविड -19 टीकाकरण अभियान को और मजबूत किया है। स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने कहा कि सरकार को 80 प्रतिशत आबादी को टीका लगाने के लिए वैक्सीन की 26 करोड़ खुराक की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में 6,566 नए कोविड -19 मामले और 159 मौतें दर्ज की गई, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 14,47,210 हो गए और मौतों की संख्या भी बढ़कर 24,878 हो गई। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...

MSME Loan रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए 5 बड़ी वजहें जो बिगाड़ देती हैं आपका काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे कारोबारियों के लिए MSME लोन...

Post Office vs Bank FD: कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सुरक्षित निवेश की बात...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵