back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup: आज 2 जबरदस्त मुकाबले, इंग्लैंड-बांग्लादेश, श्रीलंका से भिड़ेगा पाक, किस टीम के लिए कितना अहम मैच

World Cup Today Match: वर्ल्ड कप में आज दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। फैंस को दो बेहतरीन मैचों का आनंद उठाने को मिलेगा। दिन के पहले मैच में इंग्लैंड के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप में आज दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। फैंस को दो बेहतरीन मैचों का आनंद उठाने को मिलेगा। दिन के पहले मैच में इंग्लैंड के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम श्रीलंका का सामना करेगी।

पहली जीत की तलाश में इंग्लैंड

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने इस बार कुछ खास शुरुआत नहीं की है। पहले ही मैच में टीम को पिछले वर्ल्डकप की रनर-अप न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली थी। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी खासतौर पर फेल रही। दूसरी ओर बांग्लादेश ने अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ की थी। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच हिमाचल के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी।

पाकिस्तान को श्रीलंका से कड़ी चुनौती

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। एक तरफ जहां पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर मैच में उतर रही, वहीं श्रीलंका टीम को अफ्रीका से करारी हार मिली थी। वैसे, मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया था और वे पाकिस्तान के सामने बड़ा चैलेंज साबित हो सकते हैं।

दोनों मैच देखें कहां

आज के दोनों रोमांचक मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...