back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थ्येनचो-4 कार्गो अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली ने स्वायत्त और तेजी से मिलन और डॉकिंग पूरा किया

बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय से मिली खबर के अनुसार थ्येनचो-4 कार्गो अंतरिक्ष यान के अपनी कक्षा में प्रवेश करने के बाद स्थिति निर्धारण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और पेइचिंग समयानुसार वर्ष 2022 के 10 मई की सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर उसने सफलता पूर्वक अंतरिक्ष स्टेशन के थ्येनह कोर केबिन के साथ स्वायत्त और तेजी से मिलन और डॉकिंग पूरा किया है। परिचय के अनुसार थ्येनचो-4 कार्गो अंतरिक्ष यान को छ: महीने तक कक्षा में रहने के लिये शेनचो-14 के तीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिये उपभोग सामग्रियों, प्रणोदक, अनुप्रयुक्त प्रायोगिक उपकरण और नमूना सामग्री, स्पेयर पार्ट्स और आंशिक भार आदि सामग्रियों से भरा हुआ है। मिलन और डॉकिंग पूरा होने के बाद इसे संयुक्त उड़ान खंड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार की मिलन और डॉकिंग की पूरी प्रक्रिया को केवल साढ़े छ: घंटे चाहिये। इस की चर्चा में एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप की पांचवीं अकादमी की कार्गो अंतरिक्ष यान प्रणाली के उप प्रमुख कमांडर ली चीह्वेई ने कहा कि भविष्य में हमारा लक्ष्य तो दो घंटों में तेज मिलन व डॉकिंग करना है, जो कि 6.5 घंटे से 4.5 घंटे कम होगा। प्रक्षेपण से दो घंटे और 15 मिनट के भीतर मिलन और डॉकिंग को पूरा किया जा सकेगा। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵