back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व को रणनीतिक स्वतंत्रता संपन्न यूरोप की जरूरत है

बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 24 अप्रैल को मैक्रों ने फिर फ्रांसीसी राष्ट्रपति का चुनाव जीता। यूरोपीय संघ के स्तंभ के नाते फ्रांस हमेशा यूरोपीय एकीकरण बढ़ाता है और रणनीतिक स्वतंत्रता पर कायम रहता है। रूस-यूक्रेन मुठभेड़ के बीच मैक्रों की जीत ने व्यापक ध्यान खींचा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिचेल ने कहा था कि वर्तमान अस्थिर समय में हमें एक स्थिर यूरोप और यूरोपीय संघ को अधिक स्वतंत्र बनाने में जुटे फ्रांस की जरूरत है। वास्तव में स्वतंत्रता फ्रांस की कूटनीतिक परंपरा है। अपने पहले काल में मैक्रों फ्रांस और यूरोपीय संघ की रणनीतिक स्वतंत्रता की मजबूती में संलग्न रहे हैं। उन्होंने खुलेआम कहा था कि अमेरिका अपने रणनीतिक हितों पर खास ध्यान देता रहता है। यूरोप को नाईव छोड़ना है। जब हम बल राजनीति का सामना करते हैं, हमें आत्मरक्षा करने की क्षमता जाहिर करनी है। अपने चुनाव एजेंडा में मैक्रों ने दावा किया था कि वे एक अधिक स्वतंत्र फ्रांस निर्मित करेंगे, जिसे व्यापक समर्थन मिला। दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यूक्रेन के सवाल पर अमेरिका के साथ मतभेद को कैसे निपटाना उन के लिए एक बड़ी चुनौती है। रूस-यूक्रेन मुठभेड़ दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में सब से गंभीर संकट है। वार्ता से सवाल का समाधान यूरोप के हित में है। मैक्रों ने कई बार बल दिया है कि घटना को बिगड़ने नहीं दिया जाना चाहिए। यूरोप अब इस मुठभेड़ का सब से बड़ा शिकार है, लेकिन इस संकट को रचने वाला अमेरिका को बड़ा लाभ मिला है। सैन्य बिक्री और रूस पर दबाव डालने के अलावा अमेरिका ने अपने पर यूरोप की निर्भरता बढ़ा दी है। इतिहास से साबित हुआ है कि जब अमेरिका और यूरोप के बीच हितों का वाद-विवाद है, तो अमेरिका बिना संकोच ही यूरोप को छोड़ता है। इसी कारण यूरोप में अमेरिका के प्रति रणनीतिक निर्भरता छोड़ने की आवाज बुलंद हो रही है। इस संदर्भ में यूरोप बहुत कुछ कर सकता है। उदाहरण के लिए चीन के बारे में यूरोप ठंडा दिमाग बनाए रख सकते हैं। यूरोप को अमेरिका के फंदे में नहीं पड़ना चाहिए। विश्व को एक अधिक स्वतंत्र यूरोप की जरूरत है। यूरोप को भी डांवांडोल विश्व में अधिक स्थिरता और निश्चितता प्रदान करनी चाहिए। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵