back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ल्हासा का तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज है पहला उच्चस्तरीय चतुर्मुखी बौद्ध धर्म संस्थान

बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज तिब्बत की राजधानी ल्हासा की छुश्वी काउंटी में स्थित है, जो तिब्बत में पहला उच्चस्तरीय चतुर्मुखी तिब्बती बौद्ध धर्म संस्थान है। इस कॉलेज का शैक्षिक मॉडल आधुनिक कॉलेज और परंपरागत धार्मिक स्कूल के तरीकों का मिश्रण है, जिसमें तंत्र विद्या स्कूल, सर्व-सुलभ स्कूल और जीवित बुद्ध स्कूल शामिल हैं। तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज में तिब्बती बौद्ध धर्म के पांच बड़े समुदायों के वरिष्ठ भिक्षु और छात्र अध्ययन करते हैं और छात्रों की संख्या 900 से अधिक है। दस से अधिक साल में इस कॉलेज ने तिब्बत के विभिन्न मठों के लिए 1300 से अधिक छात्रों का प्रशिक्षित किया है और 2640 भिक्षुओं तथा भिक्षुणियों को तैयार किया है। तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज हमेशा विभिन्न धार्मिक समुदायों की समानता पर कायम है। वह पांच समुदायों के छात्रों की भर्ती करता है और पांच समुदायों के मशहूर गुरु यहां पढ़ाते हैं। उल्लेखनीय बात है कि इस कॉलेज में वर्ष 2015 से बाल जीवित बुद्ध की कक्षाएं शुरू हुईं, जो 16 वर्ष से कम आयु के नए अवतार वाले बाल जीवित बुद्ध के लिए नौ साल की अनिवार्य शिक्षा तथा परंपरागत धर्म के पाठ्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...