back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर छिड़ी लड़ाई! दोनों देशों के बीच आपसी संघर्ष, जानिए क्या है मामला?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस झड़प में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया है।

क्या है विवाद की जड़?

ता मोआन थॉम मंदिर एक पुराना हिंदू मंदिर है जो दोनों देशों की सीमा पर स्थित है। यह क्षेत्र दशकों से विवादित माना जाता है। थाईलैंड और कंबोडिया, दोनों इस पर अपना-अपना दावा करते हैं। ड्रोन हमला और भारी हथियारों का इस्तेमाल रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, थाई सेना का आरोप है कि कंबोडियाई सेना ने ड्रोन के जरिए हमला शुरू किया और उसके बाद लॉन्चर और भारी हथियारों से हमला किया गया। जवाब में थाई सेना ने भी गोलाबारी की। यह इस हफ्ते दूसरी बार है जब इस क्षेत्र में संघर्ष हुआ है।

राजनयिक तनाव से बढ़ा मामला

इससे पहले थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और बैंकॉक में तैनात कंबोडियाई राजनयिक को निष्कासित करने का ऐलान कर दिया। यह कदम तब उठाया गया जब एक थाई सैनिक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया और घायल हुआ। थाईलैंड ने कंबोडिया पर नई सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया, जिसे कंबोडिया ने सिरे से खारिज कर दिया। झड़प से ठीक पहले एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन से हुई गुप्त बातचीत लीक हो गई। इसके बाद थाई अदालत ने प्रधानमंत्री को निलंबित कर दिया। इसने राजनयिक संकट को और गहरा बना दिया। थाईलैंड के सुरिन प्रांत के गवर्नर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर जल्द निकासी के लिए तैयार रहें। क्षेत्र में दशकों पहले हुई लड़ाई के समय की पुरानी बारूदी सुरंगें पहले से ही खतरा बनी हुई हैं। अब नई झड़पों ने चिंता को और बढ़ा दिया है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच यह सीमा विवाद हिंसक हुआ हो। 2011 में भी इसी क्षेत्र में हफ्तों तक झड़पें चली थीं, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश समेत 16 बड़े व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...