back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों में तनाव बढ़ा, IRCC विभाग ने मांगे कई दस्तावेज

कनाडा में भारतीयों को लगातार परेशान किया जा रहा है । तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कनाडा में भारतीयों को लगातार परेशान किया जा रहा है । तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर कनाडा सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अब एक नई टेंशन है। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे कई तरह के दस्तावेजों की मांग की जा रही है। छात्रों से ईमेल के जरिए स्टडी परमिट, वीजा, एकेडमिक रिकॉर्ड, मार्कर और अटेंडेंस मांगी गई है।

कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) विभाग के इस कदम से विदेशी छात्र डरे हुए हैं। कई छात्र तो ऐसे हैं जिनके पास सिर्फ दो साल का ही वीजा है। कनाडा ने विदेशी छात्रों को लेकर अपने नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। मामले को लेकर एक छात्र ने बताया, जब मुझे ईमेल मिला तो मैं हैरान रह गया। मेरा वीज़ा केवल मई 2026 तक है। मुझसे सभी दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। मेरी उपस्थिति, अंक और अंशकालिक कार्य रिकॉर्ड भी मांगा गया था, पिछले सप्ताह पंजाब के छात्रों को भी ऐसे ईमेल मिले थे और सत्यापन के लिए आईआरसीसी कार्यालय जाने के लिए कहा गया था। 

दूसरी तरफ तीन भारतीय छात्रों की हत्या को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है। भारतीय उच्चायोग इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है, इसे लेकर भारतीय मिशन अधिकारियों के संपर्क में है।  

गौरतलब है कि भारत और कनाडा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल जस्टिन ट्रूडो ने नीर की हत्या के लिए बरात पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इसके बाद भारत ने ओटावा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था। फिर कनाडा ने भी अपने अधिकारियों को वापस बुला लिया। दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता ही गया । एक तरफ भारत ने कहा कि कनाडा ठोस सबूत दे, दूसरी ओर, कनाडा बेबुनियाद आरोप लगाता रहा और भारत को सबूत नहीं सौंप सका। जस्टिन ट्रूडो की सरकार में खालिस्तानियों का हौसला बुलंद है । ऐसे में भारतीय मिशन को कई झटके लगे। कनाडा में भारतीय हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। जस्टिन ट्रूडो की सरकार पर बार बार यही आरोप लग रहे हैं कि वह भारतीयों पर हो रहे हमलों को या अन्‍य भारतीयों से जुड़ी घटनाओं के मूक दर्शक बनकर देख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵