नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीग्राम के फाउंडर Pavel Durov एक नहीं बल्कि 100 बच्चों के पिता हैं। ये जानकारी किसी सूत्र ने नहीं बल्कि खुद Pavel Durov ने दी है। Pavel Durov के मुताबिक वो 100 से ज्यादा बच्चों के बायोलोजिकल पिता हैं। इसकी जानकारी पावेल ने अपने टेलीग्राम पोस्ट पर दी। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि स्पर्म डोनेशन के जरिये मेरे 12 देशों में 100 से ज्यादा बच्चे हैं।
865ab924e7d20a98423da8bbada9a665-du rove.jpeg
कैसे हुई शुरुआत ?
टेलीग्राम पर Pavel Durov लिखते हैं कि मुझे पता चला है कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं। एक शख्स के लिए ये कैसे मुमकिन हो सकता है, जिसने कभी शादी नहीं की और अकेले रहना पसंद करता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता बनने की कहानी आज से 15 साल पहले शुरू हुई थी।
पहली बार दोस्त को पिता बनने में की थी मदद
टेलीग्राम पर पोस्ट लिखते हुए Pavel Durov ने कहा कि 15 साल पहले उनका दोस्त पिता नहीं बन पा रहा था। जिसके बाद उसने मुझसे स्पर्म डोनेट के लिए रिक्वेस्ट की। जब उनका दोस्त उन्हें स्पर्म डोनेट करने के लिए क्लिनिक ले जा रहा था। तो उन्हें बताया गया कि उनका स्पर्म अच्छी क्वालिटी का है। जिसके बाद डुरोव स्पर्म डोनेशन के लिए राजी हो गए।
12 देशों में हैं 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे
Pavel Durov आगे लिखते हैं कि बाद में उन्होंने स्पर्म डोनेट करना बंद कर दिया, लेकिन अभी उनके 12 देशों में 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अब अपने डीएनए को ओपन सोर्स करने का प्लान किया है। ताकि उनके बायोलोजिकल बच्चे एक दूसरे को ढूंढ सकें।
दुनियाभर में हेल्दी स्पर्म की कमी बन चुका है गंभीर मुद्दा
पावेल अपने टेलीग्राम पोस्ट पर आगे लिखते हैं कि यह रिस्क का काम है, लेकिन मुझे डोनर बनने के लिए कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हेल्दी स्पर्म की कमी एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। मुझे गर्व है कि मैने ये कदम उठाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




