नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार पर स्विस कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल स्विस कोर्ट ने भारतीय मूल के व्यवसायी प्रकाश हिंदुजा और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को घर के नौकरों के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के नौकरों के साथ हुए बुरे बर्ताव को काफी गंभीरता से लिया। लेकिन कोर्ट ने इस मामले में मानव तस्करी की बात को मना कर दिया।
हिंदुजा परिवार में नौकर के रूप में कार्यरत अधिकतर भारतीय थे
स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को साढ़े चार साल की सजा सुनाई है, उसमे हिंदुजा परिवार के मुखिया प्रकाश हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा की पत्नी कमल, बेटे अजय और बहु नम्रता शामिल है। इन सभी पर नौकरों की तस्करी का आरोप लगाया गया था। हिंदुजा परिवार में नौकर के रूप में कार्यरत अधिकतर भारतीय थे, जो कि अनपढ़ थे। ये सभी स्विस शहर जिनेवा में हिंदुजा परिवार के झील किनारे बने विला में कार्यरत थे। स्विस कोर्ट ने घर के नौकरों के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप में हिंदुजा परिवार के मैनेजर को 18 महीने की सजा सुनाई है।
हिंदुजा परिवार अपने पालतू कुत्ते पर साल में 8,584 फ्रेंक खर्च कर देता है
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुजा परिवार अपने नौकरों से ज्यादा खर्चा कुत्तो पर कर रहा था। हिंदुजा परिवार पर आरोप हैं कि उन्होंने एक भारतीय महिला को अपने स्विस शहर जिनेवा में झील किनारे बने विला में काम पर रखा और बहुत ही कम वेतन दिया। हिंदुजा परिवार इतने में ही नहीं रुका, उन्होंने उस भारतीय महिला का पासपोर्ट बह जब्त कर रखा था। वे भारतीय महिला से 18 घंटे तक काम लिया करते थे। हिंदुजा परिवार उस भारतीय महिला को केवल 7 स्विस फ्रेंक यानि कि 6.19 पाउंड के बराबर वेतन दिया करते थे। जबकि हिंदुजा परिवार इससे ज्यादा अपने कुत्तों पर खर्च कर दिया करता है। हिंदुजा परिवार अपने पालतू कुत्ते पर साल में 8,584 फ्रेंक खर्च कर देता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




