back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीरिया में हालात बेकाबू, देश छोड़कर भाग रहे राष्‍ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश

सीरिया में चल रहे गृह युद्ध में विद्रोहियों ने देश के बड़े शहरों पर लगभग कब्जा कर लिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर है कि देश छोड़कर भाग रहे राष्‍ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश हो गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सीरिया में चल रहे गृह युद्ध में विद्रोहियों ने देश के बड़े शहरों पर लगभग कब्जा कर लिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर है कि देश छोड़कर भाग रहे राष्‍ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है राष्‍ट्रपति का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राडार से गायब हो गया और फिर उसके बाद क्रैश हो गया। बता दें कि असद का परिवार पहले ही देश छोड़कर भाग चुका था। इसके बाद राष्‍ट्रपति असद सीरिया से भाग रहे थे लेकिन अचानक उनका विमान क्रैश हो गया। 

गौरतलब है इस समय सीरिया में हालात बेकाबू हो रहे हैं। विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्‍क पर कब्‍जा कर लिया है। विद्रोही राजधानी के अंदर तक घुस गए हैं। सीरिया में तख्‍तापलट की कोशिशें हो रही है। विद्रोहियों ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। वो अब दमिश्क की तरफ बढ़ रहे हैं। दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरातफरी मची हुई है। एक हफ्ते से भी कम समय में विद्रोही समूह ने लगभग हर बड़े शहर कब्जा कर लिया है। बता दें कि बशर-अल असद पिछले 24 सालों से सत्ता में है। वो इस्लामिक स्टेट सहित कई आतंकवादी गुटों के खिलाफ 14 साल के गृहयुद्ध के दौरान भी सत्ता में रहे हैं। विद्रोहियों ने इससे होम्‍स, अलेप्‍पो समेत देश के कई प्रमुख शहरों पर भी कब्‍जा कर लिया था।

सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्‍मद गाजी अल जलाली ने कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सत्‍ता सौंपने के लिए राजी हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं। उनका कहना है कि वे अपने देश से प्रेम करते है इसलिए कहीं नहीं गये। उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे साथ ही उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵