back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला सशक्तिकरण: सऊदी अरब ने दुनिया को दिया संदेश, पहले कार चलाने की मिली इजाजत, अब अंतरिक्ष की बारी

सऊदी अरब की महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अल कर्नी के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। इस मिशन पर क्रू मेंबर भी शामिल होंगे।

दुबई, एजेंसी। सऊदी अरब इस साल के अंत में अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष मिशन पर भेजेगा। देश की रूढ़िवादी छवि को सुधारने की दिशा में इसे प्रभावी कदम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब की महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अल कर्नी के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। इस मिशन पर क्रू मेंबर भी शामिल होंगे। उनका स्पेस शिप अमेरिका से रवाना होगा। सऊदी नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने देश की कठोर छवि से इतर महिलाओं के लिए सुधार के कई कदम उठाते रहे हैं।

Untitled_design___2023_02_14T173455_704.png

नेयादी पहले अरब अंतरिक्षयात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में एक साथ छह महीने बिताए थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब के दोनों अंतरिक्ष यात्री 2023 की दूसरी तिमाही में अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। यह दोनों यात्री AX-2 स्पेस मिशन के क्रू में शामिल हैं और इनकी फ्लाइट की लॉन्चिंग अमेरिका से होगी। इससे पहले साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्षयात्री हज्जा अल मंसूरी भी आठ दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर बिताकर आ चुके हैं। इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान अल नेयादी भी इस महीने के आखिर में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। नेयादी पहले अरब अंतरिक्षयात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में एक साथ छह महीने बिताए थे। 

Untitled_design___2023_02_14T173639_819.png

अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर कम करके पर्यटन आदि पर निर्भर करने की योजना

दुनिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों और अन्य विकल्पों की तरफ जा रही है, वैसे-वैसे दुनिया में तेल की अहमियत घटती जाएगी। आने वाले 15-20 सालों में तेल शायद अपनी चमक खो दे। सऊदी अरब भी इस बात को समझ रहा है और यही वजह है कि सऊदी अरब भी अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर कम करके पर्यटन आदि पर निर्भर करने की योजना बना रहा है। ऐसे में सऊदी अरब में हो रहे बदलावों को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। 

सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में सऊदी अरब में महिलाओं को पुरुषों के बिना भी विदेश यात्रा की अनुमति दे दी गई है। साथ ही सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साल 2016 में सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या 17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 37 फीसदी हो गई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सऊदी अरब में ‘ब्लैक मंडे’, मक्का से मदीना जा रही बस में लगी आग, 42 भारतीय उमराह यात्रियों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सऊदी अरब में सोमवार तड़के उमराह तीर्थयात्रियों के साथ एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 42 भारतीय नागरिकों...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...