कीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वीरेशचुक ने कहा है कि रूसी सेना ने तीन इजरायली नागरिकों का मेलिटोपोल शहर से अपहरण कर लिया है। यूूक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक फेसबुक पोस्ट में, वीरेशचुक ने कहा कि तेत्याना कुमोक और उसके माता-पिता, वीरा और मायखाइलो कुमोक का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। इसके अलावा दिन में, रूसी सैन्य कर्मियों ने मेलिटोपोल में एक स्थानीय मीडिया होल्डिंग के कई प्रतिनिधियों का अपहरण कर लिया, जिसमें कुमकोव परिवार भी शामिल था। दोपहर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस




