back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saudi Pro League में Ronaldo ने रचा इतिहास, बोले-मैं रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता, रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं

Saudi Pro League Updates: सऊदी प्रो लीग में अल नासर ने अल इतिहाद को 4-2 से हरा दिया। रोनाल्डो की टीम ने 34 मैचों में 26 जीत के साथ 82 अंक से प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान रही।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। वह सऊदी प्रो लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड अल इतिहाद के खिलाफ अल नासर के अंतिम मुकाबले में गोल दागकर अपने नाम किया। रोनाल्डो ने मुकाबले में दो गोल किए, जो उनका लीग के इस सीजन में 35वां गोल था। इसके साथ रोनाल्डो ने इस सीजन का समापन किया।

पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में दागा पहला गोल

इस स्टार फुटबॉलर ने अपने दो गोल की बदौलत अल नासर को जीत पक्की की। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ पहले हाफ के स्टॉपेज समय (45+3 मिनट) में पहला गोल दागा। फिर रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाईटेड के इस पूर्व खिलाड़ी ने 69वें मिनट में हेडर के माध्यम से दूसरा गोल किया। इसके साथ ही वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए। इस खिलाड़ी के दो गोल के दम पर अल नासर ने अल इतिहाद को 4-2 से हरा दिया। इस तरह रोनाल्डो की टीम 34 मैचों में 26 जीतकर 82 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान रही। अल हिलाल 34 मैचों में 31 में जीत दर्ज की है। टीम 96 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही।

रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर दिए रिएक्शन

सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे अधिक गोल दागने के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा-मैं रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता, रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं।

अब्देराजाक हमदल्लाह को तोड़ा रिकॉर्ड

सऊदी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल दागने के मामले में रोनाल्डो ने मोरक्को के अब्देराजाक हमदल्लाह को पीछे छोड़ दिया है। अब्देराजाक ने 2018-19 सीजन में 34 गोल किए थे। अब रोनाल्डो ने हमदल्लाह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। दिसंबर 2022 में इस लीग से रोनाल्डो जुड़े थे। यह खिलाड़ी पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक मैच खेलने वाला खिलाड़ी है। इन्होंने 206 मैच खेलकर रिकॉर्ड 128 गोल दागे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रोनाल्डो की गैर-मौजूदगी से भड़के फैंस, FIFA को 2026 वर्ल्ड कप का पहला पोस्टर जारी करने के बाद करना पड़ा डिलीट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा (FIFA) ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करके खुद को विवादों में...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵