back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुतिन, जेलेंस्की दोनों को जी20 में आमंत्रित किया गया : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

जकार्ता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि उनके देश ने नवंबर में जी20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की दोनों को आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विडोडो के हवाले से कहा, इंडोनेशिया शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है। इंडोनेशिया जी20 को एकजुट करना चाहता है। विभाजन ना होने दें। शांति और स्थिरता विश्व आर्थिक विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि जी20, विश्व अर्थव्यवस्था की रिकवरी में भूमिका निभाता है। उन्होंने इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के दोनों नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। गुरुवार को विडोडो और पुतिन ने फोन पर बातचीत में रूसी-इंडोनेशियाई सहयोग के मुद्दों और जी20 की गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बुधवार को जेलेंस्की के साथ बातचीत में विडोडो ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के हथियारों के अनुरोध को ठुकराते हुए कहा कि इंडोनेशिया मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵