back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सऊदी अरब के साथ बातचीत में हुई प्रगति : ईरान

तेहरान, 7 जुलाई (आईएएनएस)। तेहरान सरकार के प्रवक्ता अली रबी ने कहा कि ईरान और सऊदी अरब के बीच हालिया वार्ता में प्रगति हुई है। रबी ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में मैत्रीपूर्ण और नेक इरादे से मुद्दों पर चर्चा हुई है और अब तक कुछ प्रगति भी हुई है। प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, हम समझ सकते हैं कि कुछ क्षेत्रों में हुए विवादों में जटिलताएं हो सकती हैं, जिन्हें हल करने के लिए समय की आवश्यकता होती है। मतभेदों को कम करने के लिए हम इन वातार्ओं को जारी रखेंगे। इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने कहा कि ईरान ने हमेशा परिणाम हासिल करने के लिए बातचीत का स्वागत किया है। खतीबजादेह ने अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, सऊदी अरब के साथ हुई बातचीत को लेकर हमारे विचार सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा चाहता है कि खाड़ी देश के हिस्सों में शांति और सुरक्षा बनी रहे। ईरान ने पुष्टि की है कि उसने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए इराक में सऊदी अरब के साथ बातचीत शुरू कर दी है। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵