back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फॉरबिडन सिटी में फोटोग्राफर चू खाई

बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। फॉरबिडन सिटी चीन के मिंग और छिंग राजवंशों का शाही महल है, जिसका 600 से अधिक साल पुराना इतिहास है। पैलेस संग्रहालय चीन का सबसे बड़ा प्राचीन संस्कृति और कला संग्रहालय है। हाल के वर्षों में सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद आने के चलते फॉरबिडन सिटी बड़ी संख्या में युवाओं को आकर्षित कर रहा है। चू खाई वर्ष 2017 में मास्टर्स की डिग्री मिलने के बाद फॉरबिडन सिटी में काम करने लगे और फोटोग्राफर बने। मनोरम महल फॉरबिडन सिटी के फोटोग्राफी समूह द्वारा लिया गया प्रोजेक्ट है। मनोरम महल में पैनोरमिक फोटोग्राफी तकनीक के जरिए फॉरबिडन सिटी की 360 डिग्री मनोरम छवि दिखाई गई। दर्शक घर में ही ऑनलाइन फॉरबिडन सिटी घूम सकते हैं। चू खाई और दल के सदस्यों ने 1,743 स्थानों में फॉरबिडन सिटी के 50 हजार से अधिक फोटो लिए। हर ऋतु में फॉरबिडन सिटी की सुंदरता दिखाने के लिए उन्होंने हर ऋतु में समान जगह की तस्वीरें लीं। चू खाई ने कहा कि डिजिटल तरीके से फॉरबिडन सिटी की सुंदरता हमेशा रखी जाएगी। लोग वीडियो के जरिए फॉरबिडन सिटी के ²श्य देख सकते हैं और चीनी परंपरागत संस्कृति की जानकारी ले सकते हैं। यह फॉरबिडन सिटी में फोटोग्राफर का काम करने का अर्थ है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵