back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजा-इजराइल के युद्धविराम के बाद सड़कों पर जश्न मनाते हुए सड़कों पर उतरे लोग

सुप्रभा सक्सेना यरुशलम/गाजा, 21 मई (हि.स.)। इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों तक चले विवाद के बाद शुक्रवार को युद्धविराम का घोषणा कर दी गई। राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने एक मत से मिस्र की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। फिलिस्तान संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद ने भी युद्धविराम का घोषणा की है और कहा कि शुक्रवार तड़के 2 बजे से यह लागू रहेगा। इस संघर्ष विराम की घोषणा के बाद हजारों लोग खुशी मनाने के लिए अपने घरों से बाहर निकले और हवाई फायरिंग, गाते-बजाते अपनी खुशी जाहिर की। इन लोगों ने झंडे दिखाकर और विक्ट्री का साइन दिखाकर खुशी व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस विवाद के दौरान 243 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 100 से अधिक महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। जबकि इजराइल की ओर से कहा गया है कि इस लड़ाई के दौरान 25 आतंकवादी मारे गए हैं। हमास ने लड़ाकों के हताहतों के आंकड़े नहीं दिए हैं। गाजा पट्टी में इस्लामी आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के दूसरे सबसे वरिष्ठ सदस्य खलील अल-हया ने कहा,यह जीत की खुशी है। उन्होंने इजरायल के हवाई हमलों से नष्ट हुए घरों को फिर से खड़ा करने का भी वादा किया। संघर्ष विराम के बाद दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। संघर्ष विराम के ऐलान के बाद इसका मस्जिदों में लाउड स्पीकर के जरिए ऐलान किया गया। इसमें दावा किया गया कि इजरायल के साथ ‘स्वार्ड ऑफ यरुशलम’ की जंग में जीत हासिल हुई है। दोनों ही पक्षों ने कहा है कि अगर शांति के समझौते का उल्लंघन हुआ तो वे पलटवार करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इसी बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने इजराइल और फिलिस्तीन का दौरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आनेवाले दिनों में क्षेत्र का दौरा करेंगे और वह इजराइली फिलिस्तानी और अन्य क्षेत्रीय नेताओं से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...