back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेंपा सेरिंग ने तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ, धर्मगुरू दलाई लामा ने पेंपा को वर्चुअली दिया आर्शीवाद

धर्मशाला, 26 मई (हि.स.)। पेंपा सीरिंग ने गुरूवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष एवं निर्वासित तिब्बती सरकार के तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। कोरोना काल और कोरोना कर्फयू के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम मैकलोड़गंज स्थित तिब्बती सुप्रीम जस्टिस कमिश्नर के कार्यालय में बेहद सादे तरीके से आयोजित हुआ। सुप्रीम जस्टिस कमिश्नर सोनम नोरबू डगपो ने पेपा को नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई व उन्हें खतका (पवित्र कपड़ा) भेंट किया। सबसे बड़ी बात शपथ ग्रहण के दौरान ये रही कि तिब्बती धार्मिक गुरू दलाई लामा ने पेंपा सेरिंग को अपने निवास स्थल से वर्चुअली आशीर्वाद दिया। इससे पहले निर्वतमान सिक्योंग डाॅ. लोबसंग सांग्ये ने पेंपा सेरिंग को कदम सिशि डेकी की मुहर सौंपी। ये मुहर सातवें दलाई लामा की मानी जाती है। इसे सत्ता हस्तांतरण के वक्त सिक्योंग यानि प्रधानमंत्री के सुपुर्द किया जाता है। इसके साथ ही डा. सांग्ये व शपथ ग्रहण में मौजूद आचार्य यशी फुंत्सोक ने पेंपा को खतका भेंट किया। डा. सांग्ये ने नए प्रधानमंत्री पेंपा को बधाई देते हुए तिब्बत मुद्दों को चीन सहित विश्व पटल पर उठाने की उम्मीद जताई है। वहीं अपना कार्यभार संभालने के बाद पेंपा सेरिंग ने कहा कि मीडिया से बातचीत में कहा कि तिब्बत मुद्दे को लेकर चीन सरकार तक निर्वासित तिब्बती सरकार का संदेश पंहुचाना प्राथमिकता रहेगी। वहीं धर्मगुरू दलाईलामा और निर्वासित तिब्बती संसद की मंजूरी के बाद चीन के साथ तिब्बत मुद्दे को लेकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिब्बती समुदाय ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उनकी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरनाउनकी प्राथमिकता रहेगी। तिब्बती युवाओं को तिब्बत की संस्कृति और पंरपंरा से जोड़े रखने के लिए भी काम किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...