नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार दुनिया में चल रहे संघर्ष के टकराव पर बात की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, उनका मकसद नोबेल शांति पुरस्कार पाना नहीं, बल्कि गाज़ा संघर्ष को खत्म कर स्थायी शांति स्थापित करना है। ट्रंप ने जोर दिया कि पुरस्कारों से ज़्यादा जरूरी है दुनिया में अमन बहाल करना, जिससे करोड़ों लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका मकसद नोबेल शांति पुरस्कार नहीं, बल्कि गाज़ा में स्थायी शांति स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि उनका सीज़फायर प्रस्ताव लगभग तय हो गया है और “सभी अरब व मुस्लिम देश” इसमें शामिल हैं। ट्रंप ने कहा, “अब बस हमास का इंतज़ार है; असहयोग के गंभीर परिणाम होंगे।”
गाज़ा सीज़फायर प्रस्ताव लगभग तय
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि, उनका गाज़ा सीज़फायर प्रस्ताव लगभग तय है और सभी अरब व मुस्लिम देश इसमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमास को 3-4 दिन दिए गए हैं; यदि वे सहमति नहीं देंगे तो ट्रंप ने इजरायल को “जो करना है वह करने” की खुली छूट देने की चेतावनी दी।
फिर इजरायल की खुली छूट दी जाएगी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि, उनका गाज़ा सीज़फायर प्रस्ताव लगभग तय है। ऐसे में हमास नहीं मानता है तो इजरायल को “जो करना है वह करने” की खुली छूट दी जाएगी। ट्रंप ने दावा किया कि 25,000 से अधिक हमास आतंकियों को मार गिराया गया और उनकी लीडरशिप तीन बार खत्म की गई।
फिर रूस को परमाणु हमले की धमकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुस को लेकर बड़ी बात कहीं है। ट्रंप ने खुलासा किया है कि, जब मास्को ने हाल ही में अमेरिका को धमकी दी तो उन्होंने “एक-दो परमाणु पनडुब्बियाँ” रूस के तट पर भेज दीं, जो अब वहीं तैनात हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यदि परमाणु हथियारों का प्रयोग जरूरी हुआ तो अमेरिका के पास अन्य सभी की तुलना में अधिक क्षमता है।
वेनेज़ुएला को लेकर ट्रंप का सख्त रुख
साथ ही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के ड्रग कार्टेल्स पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ ज़मीन और समुद्र- दोनों मोर्चों से कार्रवाई करेगी, ताकि अमेरिका में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
इतिहास का सबसे अहम पल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अगर गाज़ा समझौता सफल होता है तो यह मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने इसे “इतिहास का सबसे अहम पल” करार देते हुए कहा कि यदि स्थायी अमन आता है तो यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
फिर किया भारत-पाकिस्तान विवाद का जिक्र
क्वांटिको में सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि, परमाणु शक्ति संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच “बहुत बड़ा” विवाद सुलझा दिया। ट्रंप ने कहा, “ यहां आए नौ महीने हुए हैं और मैंने सात युद्ध सुलझाए हैं। भारत-पाकिस्तान का विवाद भी बहुत बड़ा था, लेकिन मैंने उसे खत्म किया।”




