नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर अब भारत ने हमला बोलते हुए पाकिस्तान को परमाणु हथियारों वाला गैर-जिम्मेदार देश बताते हुए चेतावनी दी हैा कि, परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ लगने का खतरा है।
भारत ने आसिम मुनीर की परमाणु धमकी को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान को गैर-जिम्मेदार देश बताया तो वहीं मुनीर ने भारत के बांधों पर मिसाइल हमले की धमकी दी थी। जिसपर भारत ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उस बयान पर तीखी प्रक्रिया देते हुए ये बड़ी बात कह दी है।
दरअसल, पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत द्वारा सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों पर बनाए जा रहे बांधों को मिसाइलों से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसमें उन्होंने अमेरिका की जमीन पर कहा था कि, पाकिस्तान, भारत के बांध पूरे होने का इंतजार करेगा और फिर मिसाइल दागकर उन्हें नष्ट कर देगा। जिसपर भारत सरकार द्वारा सूत्रों ने कहा कि आसिम मुनीर का यह बयान कोई नया नहीं, जब भी अमेरिका पाकिस्तान की सेना का समर्थन करता है, तब पाकिस्तान अपना असली रुप दिखा देता है। सूत्रों ने यह भी कहा कि, पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां सेना ही सब कुछ नियंत्रित करती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ में जाने का वास्तविक खतरा है।
”सेना की आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत”
विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद के सेना प्रमुख के बयान की निंदा करते हुए कहा, असीम मुनीर का ये बयान ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर लंबे समय से मौजूद संदेह को और मजबूत करती हैं, जहां सेना आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत में है।
अमेरिका-भारत संबंधों पर असर
भारत ने आरोप लगाते हुए कहा, आसिम मुनीर ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को भड़काने वाला भाषण दिया था, और उनकी यह परमाणु धमकी ऐसे समय में आई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों से नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्ते तनाव में है। जहां ट्रंप ने 19 जून को ही मुनीर की मेजबानी की थी।





