back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US का समर्थन मिलते ही पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर भारत ने दिखाई हैसियत

पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल मुनीर के भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान को परमाणु हथियारों वाला गैर-जिम्मेदार देश बताते हुए चेतावनी दी|

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर अब भारत ने हमला बोलते हुए पाकिस्तान को परमाणु हथियारों वाला गैर-जिम्मेदार देश बताते हुए चेतावनी दी हैा कि, परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ लगने का खतरा है। 

भारत ने आसिम मुनीर की परमाणु धमकी को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान को गैर-जिम्मेदार देश बताया तो वहीं मुनीर ने भारत के बांधों पर मिसाइल हमले की धमकी दी थी। जिसपर भारत ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उस बयान पर तीखी प्रक्रिया देते हुए ये बड़ी बात कह दी है। 

दरअसल, पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत द्वारा सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों पर बनाए जा रहे बांधों को मिसाइलों से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसमें उन्होंने अमेरिका की जमीन पर कहा था कि, पाकिस्तान, भारत के बांध पूरे होने का इंतजार करेगा और फिर मिसाइल दागकर उन्हें नष्ट कर देगा। जिसपर भारत सरकार द्वारा सूत्रों ने कहा कि आसिम मुनीर का यह बयान कोई नया नहीं, जब भी अमेरिका पाकिस्तान की सेना का समर्थन करता है, तब पाकिस्तान अपना असली रुप दिखा देता है। सूत्रों ने यह भी कहा कि, पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां सेना ही सब कुछ नियंत्रित करती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ में जाने का वास्तविक खतरा है। 

”सेना की आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत”

विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद के सेना प्रमुख के बयान की निंदा करते हुए कहा, असीम मुनीर का ये बयान ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर लंबे समय से मौजूद संदेह को और मजबूत करती हैं, जहां सेना आतंकी समूहों के साथ मिलीभगत में है।

अमेरिका-भारत संबंधों पर असर

भारत ने आरोप लगाते हुए कहा, आसिम मुनीर ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को भड़काने वाला भाषण दिया था, और उनकी यह परमाणु धमकी ऐसे समय में आई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों से नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्ते तनाव में है। जहां ट्रंप ने 19 जून को ही मुनीर की मेजबानी की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...