back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan News: विद्रोहियों के हमलों से कांपा पाकिस्तान, 48 घंटे में 57 हमले, 100 से ज्यादा की मौत का दावा

पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 48 घंटों में विद्रोहियों ने 57 हमले किए हैं, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 48 घंटों में विद्रोहियों ने 57 हमले किए हैं, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई है। इन हमलों में बलूचिस्तान में हुआ ट्रेन हाइजैक भी शामिल है। सबसे ज्यादा हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान TTP और बलूच लिबरेशन आर्मी BLA द्वारा किए गए हैं।

स्नाइपर, ग्रेनेड और IED ब्लास्ट से बढ़ी तबाही

विद्रोहियों ने स्नाइपर शॉट, ग्रेनेड हमले और IED ब्लास्ट के जरिए पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 46 लोग घायल हुए हैं। वहीं, BLA ने दावा किया है कि इन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

सेना के काफिले पर बड़ा हमला, 7 जवान मारे गए

रविवार को पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर विद्रोहियों ने हमला किया। इस हमले में 7 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 21 जवान घायल हुए हैं। BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ। घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गरिगल बॉर्डर पोस्ट पर भी आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स बाजौर स्काउट्स के 9 जवान घायल हो गए।

ट्रेन हाईजैक 31 लोगों की मौत

14 मार्च को बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में एक ट्रेन को हाइजैक कर लिया था। घंटों तक पाकिस्तानी सेना और विद्रोहियों के बीच भारी गोलीबारी चली। इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 18 पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल थे। लगातार हो रहे इन हमलों से पाकिस्तान को आर्थिक रूप से भी बड़ा नुकसान हो रहा है। सुरक्षा हालात खराब होने के कारण निवेशकों का भरोसा टूट रहा है। सरकार के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के बढ़ते हमले सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार इन हमलों से निपटने के लिए क्या कदम उठाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵