back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अगर भारत को पीछे न छोड़ दूं तो…’ पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने अपने बयान में क्यों किया भारत का जिक्र

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फिर एक बार भारत राग अलापा है। हर बार की तरह इस बार भी उनके बयान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसें सुनकर भारत तो छोड़िए खुद पाकिस्तानियों को यकीन नहीं होगा। राजनीतिक उठापठक वाले इस देश में एक टेन्योर में एक सरकार चल जाए तो गनीमत होती है। इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर प्रधानमंत्री ने पंजाब प्रांत के डीजी खान में कहा कि अगर पाकिस्तान र्थव्यवस्था और विकास के मामले में भारत को पीछे नहीं छोड़ा तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं। हालांकि दोनों देशों की GDP की बात करें तो पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता। इसी वजह से शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गए हैं। 

डेरा गाजी खान की रैली में बोले शहबाज शरीफ

भारत के खिलाफ जहर उगलकर अपनी राजनीति चमकाने वाले शहबाद शरीफ ने एक बार फिर भारत का राग अलापा है। दरअसल, शरीफ पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान में रैली के लिए पहुंचे थे। यहां शहबाज शरीफ ने पूरा इंकलाबी रुख अपनाकर, मुट्ठी भींचे और पोडियम पर कूद कूद कर भाषण दिया। हालांकि इस दौरान वह कह गए कि अगर हमारे प्रयासों से पाकिस्तान विकास और प्रगति के मामले में भारत को पीछे नहीं छोड़ता है तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान की जनता के जीवन स्तर को सुधारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपने भाई नवाज शरीफ का प्रशंसक हूं और उनकी कसम खा रहा हूं कि जब तक अपने सामर्थ्य से पाकिस्तान को भारत से आगे नहीं ले जाउंगा तब तक चुप नहीं बैठूंगा।

कर्ज तले दबा है पाकिस्तान

पाकिस्तान की माली हालत इतनी खस्ता है कि उसे वर्ल्ड बैंक और IMF जैसी संस्थाओं के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक हालत कुछ ऐसी है कि विश्व बैंक ने 20 अरब डॉलर का कर्ज देने पर सहमति दी है, जो अगले 10 साल तक किस्तों में दिया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के गवर्नर जमील अहमद ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए पाकिस्तान का कुल बकाया कर्ज 26.2 बिलियन डॉलर है। इसके बाद पाकिस्तान की भारत से तुलना कितनी हास्यास्पद है इसे बताने की कोई खास जरूरत नहीं है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵