back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्लामिक दुनिया की एकता का किया आह्वान

इस्लामाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुसलमानों की समस्याओं से निपटने और दुनिया भर में शांति लाने के लिए इस्लामी दुनिया की एकता का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद के 48वें सत्र में अपने मुख्य भाषण के दौरान यह टिप्पणी की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्य, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन उन विषयों में से हैं जिन पर दो दिवसीय सत्र में एकता, न्याय और विकास के लिए साझेदारी बनाना विषय के तहत चर्चा की जाएगी। अफगानिस्तान के मुद्दे के बारे में खान ने कहा कि देश को सालों से संघर्ष का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की मदद करना और उस पर प्रतिबंध हटाना मानवीय संकट से बचने और आतंकवाद से लड़ने के लिए जरूरी है। सत्र में ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए ओआईसी के सभी सदस्य राज्यों के प्रयासों का आह्वान किया। अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्थिरता लाने के प्रयास किए जाने चाहिए साथ ही मुस्लिम देशों को अफगानिस्तान को वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखना चाहिए। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵