नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत भी शामिल हुआ । यह बैठक जिनेवा में आयोजित की गई। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत के स्थायी मिशन के क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर हमला बोला। जिसमें उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद के भरोसे रहने वाला एक असफल देश है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि पाकिस्तान के नेता अपने सैन्य-आतंकवादी गठजोड़ से झूठ फैलाते रहे है। इस दौरान बैठक में जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।
‘झूठ फैलाता है पाकिस्तान’
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। भारत की ओर से शामिल हुए क्षितिज त्यागी ने कहा कि, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को लेकर विश्व भर में झूठ फैलाने का काम करता है। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि, पाक को अब यह सब बंद कर देना चाहिए। वहीं त्यागी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि इस बात को पाकिस्तान को भी अब समझना चाहिए। इन मुद्दों पर पाकिस्तान हमेशा झूठ बोलते आया है।
अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर पाकिस्तान
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर रहता आया है, इस बीच क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को एक असफल देश बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मदद पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखना काफी तकलीफदेह है कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर और भारत पर झूठ को फैलाने का काम कर रहा है।
पाकिस्तान को सख्त नसीहत
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे क्षितिज त्यागी ने कहा कि, पाकिस्तान को भारत के लिए अपने मकसद से बाहर आकर सोचना चाहिए। उसको उन मुद्दों पर समाधान निकालना चाहिए, जो उसके नागरिकों पर प्रभाव डाल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पाक को सीख की नसीहत देते हुए कहा कि ‘भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान के लिए काम करता है। भारत के यह ऐसे मूल्य हैं जिनसे पाकिस्तान को सीख लेनी चाहिए।’





