back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भड़काऊ बयान, भारत के खिलाफ फिर से जंग की दी गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक बार फि‍र विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल को हवा दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। स्‍थानीय टीवी चैनल से बातचीत में आसिफ ने भारत को लेकर जंग की आशंका जताते हुए कहा कि अगर इस बार युद्ध हुआ, तो पाकिस्तान को बड़ी जीत मिलेगी। 

ख्वाजा आसिफ ने बयान में इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए कहा कि भारत कभी भी एकजुट मुल्क नहीं रहा और सिर्फ औरंगजेब के दौर में एक रियासत की तरह रहा था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने “अल्लाह के नाम पर मुल्क बनाया” है और इसका वजूद एक मजबूत विचारधारा पर आधारित है। ख्वाजा आसिफ इससे पहले भी कई बार भारत और भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उनका यह ताजा बयान दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और भड़काने वाला माना जा रहा है। 

पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत के अंदर उत्तर से दक्षिण तक झगड़े चल रहे हैं और ऐसे हालात भविष्य में जंग की स्थिति पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा “आप देखें तो ऊपर से नीचे तक हमारे बीच कितने झगड़े चल रहे हैं। उत्तर से दक्षिण तक यही चल रहा है। ये चीजें बहुत ही प्रभावित करती हैं। मेरा खयाल है कि फिर से जंग के हालात बन रहे हैं और इस बार जंग हुई तो अल्लाह हमें पहले से ज्यादा बड़ी फतेह देगा।” गौरतलब है कि ख्वाजा आसिफ हाल ही में भारतीय वायुसेना को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। 

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सिखाया था सबक

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचता रहा है और कई बार आतंकी हमलों की कोशिश कर चुका है। लेकिन भारत ने पहलगाम हमले के बाद उसे करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर किया। इस कार्रवाई में सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे पाकिस्तान को अपनी हरकतों का स्पष्ट जवाब मिल गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...