back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस के सरकारी आवास के बाहर राइफल व गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अजीत तिवारी वॉशिंगटन डीसी, 18 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी पुलिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के राजधानी वॉशिंगटन डीसी के सरकारी आवास यूएस नौसेना वेधशाला के बाहर से बुधवार को राइफल, गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वॉशिंगटन मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय समय के दोपहर 12.12 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। खुफिया जानकारी के आधार पर वह टेक्सास मूल का है, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक सेंट एंटियागे का 31 साल का पाल मूरे है। उसकी गाड़ी से राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मूरे के पास एआर-15 सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 113 राउंड अवैध गोला-बारूद और पांच 30 राउंड की मैगजीन मिला है। पुलिस के अनुसार उसपर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं जिसमें खतरनाक हथियार, राइफल या शॉटगन बाहर ले जाना, अवैध गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में गोलियों का मिलना है। खुफिया सर्विस ने बताया कि उस समय कमला हैरिस के आवास के बाहर कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵