back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“चिंता करने की ज़रूरत नहीं..हमारे पास परमाणु बम हैं” नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने भारत को दी धमकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने परमाणु बम को लेकर भारत को धमकी दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार देखने को मिल रहा है, जिसमें कि दोनों ओर से ऐसी बयानबाजी हो रही है जोकि इस तल्‍खी को और बढ़ा रही है । भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिर वह हवाई मार्ग को रोकना हो या अफगान बॉर्डर पर भारत आनेवाले सामान को रोक देने जैसे निर्णय क्‍यों न हों। लेकिन अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी परमाणु बम को लेकर बयान दिया है। 

दरअसल, मरियम ने दावा किया है कि “कोई भी पाकिस्तान पर हमला नहीं कर सकता।” मीडिया के माध्‍यम से सामने आयी मरियम नवाज अपने बयान में कहती नजर आ रही हैं कि “आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव है, ख़तरा है, लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, अल्लाह ने पाकिस्तानी सेना को इतनी ताकत दी है कि वो दुश्मन के हर हमले का मुकाबला कर सकती है। मैं आपको बताती हूँ कि आज पाकिस्तान का कोई भी दुश्मन हमला करने से पहले दस बार सोचेगा। इसकी वजह यह है कि अल्लाह के रहम से पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। “

मरियम नवाज ने अपने पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रशंसा की। इसके लिए उन्होंने कहा, “नवाज शरीफ ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।” पहलगाम हमले पर मरियम नवाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया हुआ है।

उल्‍लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य निर्णय भी लिए गए। अब पाकिस्तान द्वारा यह भारत को परमाणु बम की धमकी दी जा रही है। हालाँकि, इस बीच पाकिस्‍तान आपसी सुलह भारत के साथ करवाने के लिए तुर्की और रूस जैसे कई देशों तक पहुँच चुका है। पाकिस्तान ने भारत को मनाने के लिए रूस से भी पिछले दिनों अपील की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...