back to top
37.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूयॉर्क: बफ़ैलो में ‘नस्लवादी हिंसक अतिवाद की एक घातक करतूत’ की निन्दा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गटेरेश ने अमेरिकी राज्य – न्यूयॉर्क के बफ़ैलो इलाक़े में शनिवार को एक सुपरमार्केट में हुए एक नस्लवादी हमले के सन्दर्भ में सदभाव और विविधता के लिये और ज़्यादा प्रतिबद्धता की अपील की है. उस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. इस हमले का अभियुक्त 18 वर्षीय पेयटन एस गैण्ड्रॉन एक श्वेत व्यक्ति है जिसने बन्दूक से किये गए उस हमले का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया चैनलों पर किया. पुलिस के साथ एक संक्षिप्त हाथा-पाई के बाद उस सन्दिग्ध बन्दूकधारी हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया. ये हमला बफ़ैलो इलाक़े में स्थित टॉप्स नामक एक सुपरमार्केट में किया गया जोकि काले लोगों की बहुलता वाला एक शहर है. ये अमेरिका के पूर्वोत्तर में स्थित है. हताहतों में ज़्यादातर लोग अफ़्रीकी-अमेरिकी हैं. कड़ी निन्दा यूएन प्रमुख के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने रविवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा, “एंतोनियो गुटेरेश, नस्लभेदी हिंसक अतिवाद की इस घातक करतूत” पर आघात में हैं. उन्होंने कहा, “महासचिव नस्लभेद की, इसके तमाम रूपों में, और नस्ल, धर्म, आस्था या राष्ट्रीय मूल के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव की कड़ी निन्दा करते हैं. उन्होंने कहा है कि हम सभी को ज़्यादा शान्तिपूर्ण और समावेशी समाज बनाने की दिशा में एक साथ मिलकर काम करना होगा.” यूएन प्रमुख ने हम हमले में हताहत हुए परिवारों और प्रियजन के प्रति गहन सम्वेदना व्यक्त की है और आशा व्यक्त की है कि जल्द से जल्द न्याय उपलब्ध होगा. ये गोलीबारी, अमेरिका में वर्ष 2022 में, गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है. इससे पहले कुछ अन्य नस्लभेदी हत्याकाण्ड हो चुके हैं जिनमें जून 2015 में, दक्षिण कैरोलीना के एक चर्च में नौ अफ़्रीकी-अमेरिकी लोगों की हत्या कर दी गई थी. और अक्टूबर 2018 में, पेनसिल्वेनिया के पित्सबर्ग में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल – सिनेगॉग में हुए एक हमले में, 11 लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हुए थे. –संयुक्त राष्ट्र समाचार/UN News

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵