back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रविवार को फिर कांपी म्यांमार की धरती, मांडले शहर के पास 5.1 की तीव्रता का भूंकप आया

शुक्रवार को आए भयानक भूकंप के बाद से म्यांमार में लगातार भूंकप आ रहे हैं। रविवार को भी 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के बाद से ही वहां लगातार भूकंप आ ही रहा है। USGS के मुताबिक रविवार को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.1 रही है। म्यांमार के मांडले शहर में इसके सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

यूएसजीएस के मुताबिक, रविवार को मांडले शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, यह शुक्रवार के आए विनाशकारी भूकंप के 72 घंटे बाद का नया झटका था। इस भूकंप के झटके को म‍हसूस करते ही लोग डर से चीखते हुए सड़कों पर आ गए। बता दे कि, शुक्रवार को आए भूकंप से कई इमारतें धराशायी हो गई, जिसमें कई जगहों पर हजारों से ऊपर संख्या में लोगों की मृत्यु भी हुई है वही अब भी लाशे लगातार मलबे से लगातार निकल ही रही है और करीब 4000 से ज्यादा लोग लापता है। 

नहीं रुक रहा म्यांमार में भूकंप का सिलसिला

म्यांमार में लगातार आ रहे भूकंप में शुक्रवार से लेकर अब तक 72 घंटो में करीब पांच बड़े झटके महसूस किए गए, म्यांमार में बार -बार आ रहे भूकंप का एक प्रमुख कारण ये भी है कि, जब धरती के अंदर प्लेटों में हलचल होती है, तब पृथ्वी की ऊपरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी होने से आपस में टकराती हैं, जो एक-दूसरे के नीचे या ऊपर खिसकती हैं, या फिर किसी जगह फंस जाने से इनमें बहुत ज्यादा दबाव बन जाता है। जिसके कारण प्लेटें अचानक खिसक जाती हैं और इससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। चूंकि, म्यांमार, थाइलैंड सागाइंग फॉल्ट पर स्थित होने से यह भूकंपीय क्षेत्र में आते है, और इससे इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट के अंदर धंस रही है जिसके चलते यहां बार-बार भूकंप आने की समस्या बनी हुई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

22 साल के सोनम येशे ने रचा इतिहास! T20I में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भूटान ने म्यांमार को रौंदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लगातार नए देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि हर दिन कोई न...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...