back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने भारतीय सेना पर सीक्रेट ऑपरेशन चलाने का लगाया आरोप, भारत ने किया खंडन

Maldives: इसको लेकर मालदीव में भारतीय एम्बेसी ने एक बयान जारी कर, मालदीव के रक्षामंत्री घासन मौमून के इन आरोपों का खंडन कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने 14 मई 2024 को मालदीव के रक्षामंत्री घासन मौमून के उन आरोप का खंडन कर दिया है, जिसमे उन्होंने कहा था कि मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य हेलिकॉप्टर पायलटों ने वर्ष 2019 में एक गैरकानूनी ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसको लेकर मालदीव में भारतीय एम्बेसी ने एक बयान जारी कर, मालदीव के रक्षामंत्री घासन मौमून के इन आरोपों का खंडन कर दिया है।

आपसी तालमेल के साथ ही सारे ऑपरेशन को किया था: भारत

मालदीव में भारतीय एम्बेसी ने कहा है कि भारतीय विमानन कंपनियों ने मालदीव के नियमों और प्रक्रियाओं के दायरे में रहते हुए ही अपना कार्य किया है। मालदीव के रक्षा मंत्री ने माले में एक प्रेस कांफ्रेंस को 11 मई 2024 को संबोधित करते हुए था कहा कि वर्ष 2019 में मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य हेलिकॉप्टर पायलटों ने थिमाराफुशी में एक सीक्रेट हेलिकॉप्ट की लैंडिंग की थी। मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने कहा था कि उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी सर्विस मामले की संसदीय समिति की रिपोर्ट को देखा है, जिसके आधार पर वह ये बात कर रहे हैं। इसको लेकर मालदीव में भारतीय एम्बेसी ने मौमून के आरोपों का खंडन कर दिया है और साफ साफ कह दिया है कि भारतीय सैन्य कर्मियों ने मालदीव नेशनल डिफेन्स फोर्स के साथ आपसी तालमेल के साथ ही सारे ऑपरेशन को किया था।

जिसके लिए मालदीव के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति ली गई थी

भारतीय एम्बेसी ने रक्षा मंत्री मौमून के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि 9 अक्टूबर 2019 को चालक दल की सुरक्षा के कारणों को धयान में रखते हुए ही थिमाराफुशी में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। जिसके लिए मालदीव के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति ली गई थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कुछ समय पहले मालदीव से भारतीय सैनिको को वापस भारत भिजवा दिया था, जो मालदीव के सेनिको को भारत के द्वारा उपहार में दिए गए हेलिकॉप्टरों को उड़ाना सीखा रहे थे। अब भारतीय सैनिको को वापस भारत बुला लेने के कुछ दिन बाद मालदीव के रक्षा मंत्री इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। जिसका भारत ने खंडन कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...