back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेबनान अब सीरियाई शरणार्थियों की मेजबानी करने में सक्षम नहीं : मंत्री

बेरूत, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। संकटग्रस्त लेबनान में अब बिना सहायता के लिए सीरियाई शरणार्थियों की मेजबानी करने की क्षमता नहीं है। ये जानकारी श्रम मंत्री मुस्तफा बेराम ने दी। नेशनल न्यूज एजेंसी ने संयुक्त राष्ट्र से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करते हुए बेराम के हवाले से कहा, लेबनान अब बिना किसी सहायता के अपने ऊपर इस बोझ को सहन नहीं कर सकता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई शरणार्थियों पर मंत्रिस्तरीय समिति की एक बैठक के बाद, बेराम ने कहा कि सीरियाई शरणार्थी संयुक्त राष्ट्र से नकद सहायता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शिक्षा, किराए, अस्पताल में भर्ती के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जबकि लेबनानी नागरिकों को इन सेवाओं के लिए अपनी जेब से भुगतान करना होगा, यह स्थानीय लोगों के लिए अनुचित है। बेराम ने कहा, स्थिति असहनीय हो गई है। सामाजिक मामलों के मंत्री हेक्टर हजर ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त को मंत्रिस्तरीय समिति के फैसलों के बारे में जानकारी देंगे। सीरिया में क्रांति शुरू होने और हिंसा बढ़ने के लगभग 11 साल बाद, लेबनान में लगभग 15 लाख शरणार्थी विस्थापित हैं, जो लेबनान की कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। यह दुनिया में कहीं भी शरणार्थियों का उच्चतम अनुपात है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...