back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरियाई रेड क्रॉस ने यूक्रेनी शरणार्थियों को मानवीय सहायता भेजी

चैंगवॉन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरियाई रेड क्रॉस ने गुरुवार को यूक्रेनी शरणार्थियों का समर्थन करने के लिए मानवीय सहायता की अपनी तीसरी किश्त में 160 मिलियन वोन (131,250 डॉलर) के कंबल और सैनिटरी आइटम भेजे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिक ऑफ कोरिया नेशनल रेड क्रॉस ने कहा कि 9,369 कंबल और 4,848 आवश्यक स्वच्छता किट समुद्र के रास्ते हंगरी भेजे गए हैं, जिनका इस्तेमाल पड़ोसी देशों में रहने वाले यूक्रेनी लोगों के लिए किया जाएगा। इससे पहले, केएनआरसी ने फरवरी के अंत में 100,000 स्विस फ्ऱैंक (107,230 डॉलर) और मार्च के मध्य में 1 मिलियन स्विस फ्ऱैंक प्रदान किए थे, जिससे रूस के आक्रमण से तबाह हुए अपने देश से भागे यूक्रेनियन को सहायता प्रदान की गई थी। गैर-लाभकारी संगठन ने बुधवार को हंगरी, रोमानिया और मोल्दोवा में आपातकालीन प्रतिक्रिया दल भी भेजे हैं। वे 29 अप्रैल तक मानवीय राहत और पुनर्निर्माण गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस नेटवर्क में शामिल होंगे। केएनआरसी 31 मई तक अपनी वेबसाइट पर यूक्रेनियन को समर्थन देने के लिए एक सार्वजनिक डोनेशन अभियान भी चला रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...