back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Chocolate Day 2023: क्‍यों सेलिब्रेट किया जाता है ये दिन? आज चॉकलेट खाने के फायदे भी जान लें

World Chocolate Day History: हर साल 07 जुलाई को विश्‍व चॉकलेट दिवस मनाया जाता हैं, जानिए इस दिन का इतिहास और चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चॉकलेट आखिर किसे पसंद नहीं होती। चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर कोई चॉकलेट बहुत शौक से खाता हैं। तमाम मौकों पर लोग चॉकलेट को गिफ्ट करते हैं। यही वजह हैं कि आजकल चॉकलेट्स की तमाम वैरायटी आपको मार्केट में मिल जाएगी। इसके अलावा आइसक्रीम, बिस्‍कुट वगैरह खाने की तमाम चीजों में भी चॉकलेट फ्लेवर जरूर होता हैं। चॉकलेट के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए हर साल 7 जुलाई को ‘वर्ल्ड चॉकलेट डे’ मनाया जाता हैं।

World Chocolate Day 2023 Untitled_design___2023_07_07T105300_501.png

चॉकलेट डे का इतिहास

कहा जाता हैं कि विश्व चॉकलेट डे सबसे पहले साल 2009 में मनाया गया ​था। ऐसा माना जाता हैं कि इसी दिन साल 1550 में पहली बार यूरोप में चॉकलेट का आगमन हुआ था। इस दिन को यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत की वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता हैं।

World Chocolate Day 2023 Untitled_design___2023_07_07T105212_989.png

चॉकलेट के फायदे

  • चॉकलेट सिर्फ खाने में ही टेस्‍टी नहीं होती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्‍छी मानी जाती हैं। चॉकलेट को एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना कहा जाता हैं। जानिए ये किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

  • चॉकलेट तनाव को कम करने में मददगार होती हैं। कोको में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को कम करने का काम करता हैं। इसे खाने से मूड बेहतर होता हैं।

  • चॉकलेट आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती हैं। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉल्स खून के थक्के बनने से रोकता हैं। ऐसे में इससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता हैं।

  • इसके अलावा अगर चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाया जाए तो ये आपकी स्किन के लिए भी अच्‍छी होती हैं।  इसे खाने से स्किन में कसाव आता हैं।

World Chocolate Day 2023 Untitled_design___2023_07_07T105233_070.png

चॉकलेट के नुकसान

  • चॉकलेट में मौजूद कैफीन तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता हैं। ऐसे में ज्‍यादा चॉकलेट खाने से आपको घबराहट और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती हैं । 

  • चॉकलेट में मक्खन, चीनी और क्रीम काफी मात्रा में होते हैं। ऐसे में चॉकलेट ज्‍यादा खाने से डायबिटीज का रिस्‍क भी बढ़ता हैं। साथ ही हार्ट पेशेंट्स के लिए भी परेशानी हो सकती हैं।

  • चॉकलेट में टॉक्सिक मेटल, कैडमियम की मात्रा काफी होती हैं। ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से इसका असर किडनी पर भी पड़ सकता हैं। 

  • बहुत ज्‍यादा चॉकलेट खाने से अनिद्रा सिरदर्द या माइग्रेन, सिर चकराने जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

    अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...